ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

Home / bihar / bhojpur-news / Bihar Band News: महागठबंधन के बिहार बंद का व्यापक असर, कई जिलों में...

Bihar Band News: महागठबंधन के बिहार बंद का व्यापक असर, कई जिलों में ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित

Bihar Band News: बिहार में महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। भोजपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में बंद समर्थकों ने ट्रेन और सड़क यातायात को ठप कर दिया है।

09-Jul-2025 09:53 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Band News: बिहार में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और चुनाव आयोग के नए पुनरीक्षण कानून के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुधवार को बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। भोजपुर ज़िले में ट्रेन रोकी गई और नारेबाजी हुई है तो वहीं मुजफ्फरपुर में समर्थकों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। उधर, समस्तीपुर में बंद समर्थकों ने हाईवे जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया है।


भोजपुर के बिहिया स्टेशन पर पूर्व राजद विधायक भाई दिनेश ने अपने समर्थकों के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को रोककर जोरदार नारेबाजी की। तीन मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं, आरा रेलवे स्टेशन पर राजद के बैनर तले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सड़कों को जाम किया और जगह-जगह ट्रेनें भी रोकी गईं।


वहीं बिहार बंद का असर मुजफ्फरपुर में भी दिखा। सुबह-सुबह राजद कार्यकर्ताओं ने जीरो माइल गोलंबर पर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे शहर में प्रवेश और निकास मार्ग बंद हो गए। कार्यकर्ताओं ने आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया।


उधर, समस्तीपुर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर अखिल भारतीय आम हड़ताल के तहत बिहार बंद और चक्का जाम का असर खासा देखने को मिला। इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने ताजपुर के गांधी चौक से जुलूस निकालकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी भी की गई।


news image


news image