ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी

भोजपुर में पुलिस पर ट्रक चालकों से उगाही का आरोप लगा है। ट्रक मालिकों का कहना है कि 500 रुपये रिश्वत नहीं देने पर दारोगा ने 5000 रुपये का चालान काट दिया। शिकायत मिलने के बाद भोजपुर पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी दारोगा से पूछताछ की।

10-Mar-2026 05:07 PM

By Viveka Nand

Bihar News: पुलिस-खनन और परिवहन के अधिकारियों की मनमानी से ट्रक मालिक परेशान हैं. भोजपुर पुलिस ने 9 मार्च की देर शाम कई गाड़ियों का चालान काट दिया. इसके बाद विवाद बढ़ गया है. ट्रक मालिकों का कहना है कि पुलिस को 500 रू नहीं दिए तो 5-5 हजार रू का चालान काट दिया. शिकायत के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और फाइन काटने वाले दारोगा से पूछताछ की. 

भोजपुर जिला ट्रक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजय यादव ने आज मुख्यमंत्री से लेकर भोजपुर के डीएम-एसपी से लिखित शिकायत की. जिसमें भोजपुर पुलिस के एक दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए. आरोप है कि 9 मार्च की शाम 9 बजकर 14 मिनट पर खाली ट्रक गुजर रहा था. इसी बीच गजराजगंज थाने की पुलिस गश्ती पर तैनात दारोगा ने गाड़ी चालक से 500 रू की मांग की. जब उसने इनकार किया तो पुलिस अधिकारी ने गलत साइन में गाड़ी परिचालन का 5000 रू का फाइन काट दिया. संघ के अध्यक्ष अजय यादव जिनकी गाड़ी का फाइन काटा गया है, उनका कहना है कि यह पूरी तरह से गलत है. गाड़ी अपने साइड में चल रही थी, लेकिन दारोगा जी को पैसे नहीं दिए तो चालान काट दिया. 

भोजपुर ट्रक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजय यादव ने इसकी शिकायत तमाम वरीय अधिकारियों से की. साथ ही जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया. इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और आनन-फानन में भोजपुर पुलिस के एएसपी जांच को पहुंचे. पुलिस के वरीय अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर दारोगा से पूछताछ की है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.