Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज
09-Feb-2026 03:08 PM
By RAKESH KUMAR
BHOJPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां आपसी रंजिश को लेकर ITBP के एक जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है, जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ने बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। आरोपी आईटीबीपी जवान बसंत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बताया जाता है कि ITBP जवान बसंत तिवारी छुट्टी पर घर आया था। घर को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। बसंत तिवारी ने अपने चचेरे भाई को काफी नजदीक से सिर के बाईं ओर गोली मारी जिससे मौके पर उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बभनौली गांव के वार्ड 6 निवासी अंबिका तिवारी के 52 वर्षीय पुत्र गणेश तिवारी के रूप में हुई है। मृतक पेशे से किसान थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह और मुफ्फस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।
घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और आगे की जांच के लिए उन्हें सुरक्षित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वही आरोपी की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुएं के पास शव पड़ा हुआ था। जिसे देख परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। मृतक के बेटे रोहित तिवारी ने ने बताया कि जब बसंत तिवारी छुट्टी पर घर आता था तब पिस्टल निकालकर रंगबाजी करता था और धमकी देता था। पूरे गांव के लोगों को डराकतर रखता था।
मृतक के बेटे ने बताया कि रात में आईटीबीपी का जवान बसंत तिवारी ड्यूटी से घर आया था और आज मेरे पिताजी जब गाय चरा रहे थे तभी पिस्टल लहराने लगा और धमकी देने लगा। इसी क्रम में उसने मेरे पिता गणेश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी बसंत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।