BHOJPUR:भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित बेलाउर सूर्य मंदिर में एक प्रेमी जोड़े ने भगवान सूर्य को साक्षी मानकर शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि लड़की घरवालों से यह कहकर निकली थी कि वो कोचिंग में क्लास करने जा रही है। लेकिन उसका प्रेमी पहले से ही सूर्य मंदिर में शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। 


वह मंदिर में ही अपनी प्रेमिका का इंतजार कर रहा था। जिस वक्त लड़की मंदिर में पहुंची उस वक्त पट बंद था। इसके बावजूद दोनों ने शादी रचाई। मंदिर परिसर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर शादी की रस्म पूरी की। उस समय मंदिर का मुख्य द्वार बंद था, फिर भी दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।


इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उदवंतनगर थानाध्यक्ष का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रेमी जोड़े की पहचान की जा रही है। इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है, कुछ लोग इसे सच्चे प्रेमी-प्रेमिका बता रहे हैं तो कुछ लोग इस कदम को कदम और समाजिक परंपराओं के खिलाफ मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना परिवार के रजामंदी के दोनों ने यह कदम उठा लिया जो गलत है। फिलहाल पुलिस दोनों का पता लगाने में जुटी है।