ब्रेकिंग न्यूज़

अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत

Home / bihar / bhojpur-news / BIHAR: भारत प्लस इंडस्ट्रीज़ ने दिखाई देशभक्ति, अजय सिंह ने तुर्की की कंपनी...

BIHAR: भारत प्लस इंडस्ट्रीज़ ने दिखाई देशभक्ति, अजय सिंह ने तुर्की की कंपनी से डील रद्द कर इटली की GBS कंपनी को दिया ऑर्डर

अजय सिंह ने यह घोषणा किया कि बिहार में बन रही उनकी नई फ्लावर मिल परियोजना के लिए तुर्की की मशीन निर्माता कंपनी IMAAS (Turkey) से की गई ऑर्डर डील को रद्द कर दिया गया है। इसकी जगह उन्होंने विश्व की अग्रणी मिल निर्माता कंपनी, इटली की GBS से समझौता किया

28-May-2025 08:34 PM

By First Bihar

BIHAR: भारत प्लस इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) अजय सिंह ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए देशहित को प्राथमिकता दी। दिल्ली के द्वारका स्थित अपने कार्यालय में बंसल ग्रुप के चेयरमैन श्री सुनील बंसल के साथ हुई विशेष बैठक में अजय सिंह ने यह घोषणा किया कि बिहार में बन रही उनकी नई फ्लावर मिल परियोजना के लिए तुर्की की मशीन निर्माता कंपनी IMAAS (Turkey) से की गई ऑर्डर डील को रद्द कर दिया गया है।


इसके स्थान पर उन्होंने विश्व की अग्रणी मिल निर्माता कंपनी, इटली की GBS से समझौता कर लिया है। अजय सिंह ने बताया कि इस फैसले से लागत में करीब 3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा, लेकिन उन्होंने कहा कि “दिल को सुकून मिला, क्योंकि ये अपने देश के लिए है।”


उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हम उन देशों से व्यापार नहीं करेंगे जो हमारे देश के विरोधियों, खासकर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। यह निर्णय भारत प्लस इंडस्ट्रीज़ की देशभक्ति भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दर्शाता है। यह कदम न केवल एक उद्योगपति की दूरदर्शिता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि जब बात देश के स्वाभिमान की हो, तो व्यापारिक लाभ से अधिक राष्ट्रधर्म महत्वपूर्ण है।

news image