ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / bhojpur-news / बड़हरा की बेटी सोनाली सिंह ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया...

बड़हरा की बेटी सोनाली सिंह ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

सोनाली सिंह ने इस दौरान महिलाओं को जागरूक किया और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन न सिर्फ सामाजिक बदलाव की मिसाल बना, बल्कि ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता की नई चेतना भी जगाई।

04-May-2025 07:39 PM

By First Bihar

ARRAH: भोजपुर के आरा में सामाजिक बदलाव की अलख जगा रही बड़हरा की बेटी सोनाली सिंह ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के पचरुखिया गांव में शिव चर्चा कार्यक्रम के दौरान महिला चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान सोनाली सिंह ने न सिर्फ महिलाओं को जागरूक किया,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित भी किया।


इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने सोनाली सिंह को पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा- अर्चना के साथ शिव चर्चा से की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, युवतियां, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भजन कीर्तन सुन लोग झूम उठे। इस चौपाल के दौरान महिलाओं को उनके अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वरोजगार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी गई। 


सोनाली सिंह ने महिला चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सभी गांव की महिलाएं अगर शिक्षित और जागरूक होंगी तो पूरा समाज मजबूत होगा। आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। जरूरत है तो बस सही मार्गदर्शन और सहयोग करने की। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक शुरुआत है और आगे भी वे महिला उत्थान से जुड़े कई कार्यक्रम गांवों में जाकर करेंगी।


 ग्रामीणों ने सोनाली सिंह के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन गांवों की तस्वीर बदल सकती हैं। महिला चौपाल का यह आयोजन सामाजिक बदलाव की है। वही शिवचर्चा कार्यक्रम के तहत महिला चौपाल खत्म होने के बाद बड़हरा की बेटी सोनाली सिंह और उनके टीम के द्वारा सैकड़ों महिलाओं को सम्मान के तौर पर उनके बीच साड़ी वितरण किया गया। महिलाएं साड़ी पाकर काफी खुश दिखाई दी। महिलाओं ने कहा कि इस तरह शिवचर्चा कार्यक्रम करवाने से हम सभी का मनोबल बढ़ गया है। आगे भी ऐसा कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image