ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / bhojpur-news / बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां...

बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

बड़हरा के समाजसेवी अजय सिंह की पहल पर गुरुवार की शाम रामशहर लौंग बाबा मठिया से 150 श्रद्धालुओं का पंद्रहवां जत्था अयोध्या रवाना हुआ। अब तक 2700 से अधिक श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर लौट चुके हैं।

11-Sep-2025 08:05 PM

By First Bihar

BHOJPUR: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी अजय सिंह द्वारा 5000 श्रद्धालुओं को पवित्र स्थलों की यात्रा कराने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। गुरुवार की शाम मटुकपुर पंचायत के रामशहर गांव के लौंग बाबा के मठिया से दो बसों के माध्यम से लगभग 150 श्रद्धालुओं का पंद्रहवां जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इसमें मटुकपुर, रामसागर और रामशहर गांव के श्रद्धालु शामिल थे। बस को अजय सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित रहे। गांव के पंचायत समिति हरेंद्र चौबे लने कहा कि अजय सिंह द्वारा यह ऐतिहासिक पहल उन लोगों के लिए बड़ी सौगात है, जो आर्थिक तंगी या घरेलू जिम्मेदारियों के कारण यात्रा नहीं कर पाते, खासकर महिलाएं उनके लिए सौभाग्य की बात है।


यहां के रहवासी ममता सिंह ने इसे सबसे बड़ा जनसेवा कार्य बताया और कहा कि आज तक किसी ने इतनी बड़ी संख्या में रामलला के दर्शन कराने की व्यवस्था नहीं की। अब तक इस पहल के तहत 2700 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर लौट चुके हैं, और हर नए जत्थे के साथ यह संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़हरा की जनता इस यात्रा को श्रद्धा और सेवा की अनमोल सौगात मान रही है।news imagenews imagenews image