ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल Holi train: होली पर भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, बिना रिजर्वेशन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल Bihar News: बिहार के इस जिले से एकसाथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, घर से घास काटने निकली थीं; आखिर कहां गई? Bihar News: बिहार के इस जिले से एकसाथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, घर से घास काटने निकली थीं; आखिर कहां गई? Bihar News: अवैध टाउनशिप का खेल बेनकाब: RERA ने 28 खामियों पर Shital Buildtech के ‘Ekma Green City’ का रजिस्ट्रेशन आवेदन किया खारिज March 2026 Bank Holiday: मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बिहार के बैंक, होली से महावीर जयंती तक छुट्टियों की भरमार Bihar News: होली से पहले बड़ी खुशखबरी! इनके खाते में बढ़ेगा 10% ज्यादा मानदेय? जानिए सरकार का नया फैसला Bihar New Bridge : बख्तियारपुर-ताजपुर के बीच गंगा पर बन रहा 5.5 किमी लंबा नया पुल, इस महीने तक होगा तैयार सीवरेज चैंबर से अचानक बहने लगे 500-500 के नोट, लोगों में लूटने की मची होड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar crime news : आरा में Instagram विवाद में युवक को सीने में गोली, लीवर डैमेज; इलाके में फायरिंग से हड़कंप

Bihar crime news : आरा के मौलाबाग में इंस्टाग्राम विवाद को लेकर युवक को सीने में गोली मार दी गई। लीवर डैमेज, ऑपरेशन के बाद हालत गंभीर। पुलिस जांच जारी।

01-Mar-2026 11:22 AM

By First Bihar

Bihar crime news : बिहार के आरा शहर में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलाबाग मोहल्ले में इंस्टाग्राम पर उपजे विवाद को लेकर 20 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान मौलाबाग निवासी शत्रुघ्न सिंह के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। गोली युवक के सीने के बीचों-बीच लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आदर्श कुमार अपने घर की गली में खड़ा था, तभी दो हथियारबंद युवक वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका आपातकालीन ऑपरेशन किया गया।


घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है, जिससे स्पष्ट है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो सके।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉल के दौरान आदर्श कुमार और एक अन्य युवक के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई। घायल आदर्श कुमार ने पुलिस को बताया कि उसी विवाद को लेकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसने मौलाबाग निवासी लोहा यादव और उसके एक सहयोगी पर गोली मारने का आरोप लगाया है।


इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि युवक को सीने में गोली लगी थी, जिससे उसका लीवर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। तुरंत ऑपरेशन कर बुलेट को निकाल लिया गया है और क्षतिग्रस्त अंगों की मरम्मत की गई है। हालांकि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मरीज की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।


इधर,इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद अब वास्तविक जिंदगी में हिंसा का रूप ले रहे हैं, जो चिंताजनक है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर इस बात का संकेत देती है कि सोशल मीडिया पर होने वाले विवाद किस तरह गंभीर आपराधिक घटनाओं में बदल सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के विवाद को कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं तथा अफवाहों से बचें।