ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / bhojpur-news / आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक...

आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

भोजपुर जिले के बिहिया में पैसों के विवाद को लेकर युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी। घायल महेश कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

05-Apr-2026 08:45 PM

By First Bihar

BHOJPUR: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के साहब टोला मोहल्ले में पैसे के विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 


जानकारी के अनुसार घायल युवक साहब टोला मोहल्ला निवासी स्वर्गीय शिवजी साह का 25 वर्षीय पुत्र महेश कुमार है। उसे दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी है। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। रविवार की सुबह एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।