ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / bihar / bhojpur-news / 5 करोड़ का घाटा झेलकर तुर्की का किया बहिष्कार, अब समाजसेवा में भी...

5 करोड़ का घाटा झेलकर तुर्की का किया बहिष्कार, अब समाजसेवा में भी छा रहे अजय सिंह

विशुनपुर और महुली पंचायत के युवाओं के लिए अजय सिंह द्वारा गद्दा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता और समाजसेवी अजय सिंह न केवल राष्ट्रवादी विचारों के लिए पहचाने जा रहे हैं, बल्कि समाजसेवा में भी उनकी भूमिका उन्हें एक प्रेरणास्रोत बनाती है।

03-Jun-2025 08:47 PM

By First Bihar

BHOJPUR: बिहार की राजनीति और समाजसेवा में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है..वो नाम अजय सिंह का है जो उद्योगपति, समाजसेवी और भाजपा नेता हैं। अजय सिंह ने अपनी राष्ट्रवादी सोच और समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता से आम जनमानस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने एक विशेष कार्यक्रम के तहत युवाओं के लिए गद्दा वितरण का आयोजन कर एक बार फिर समाजसेवा की अपनी भूमिका को मजबूती से प्रस्तुत किया।


यह गद्दा वितरण कार्यक्रम बखोरापुर स्थित अजय सिंह के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जिसमें विशुनपुर पंचायत के सेमरा गांव और महुली पंचायत के अम्मा गांव से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया और अजय सिंह की सराहना की। आयोजन में अजय सिंह की टीम ने पूरे उत्साह और व्यवस्था के साथ युवाओं तक राहत सामग्री पहुंचाई। अजय सिंह की यह पहल केवल एक दान कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि यह उनके नेतृत्व के बढ़ते कद का संकेत भी थी। समाजसेवा के साथ-साथ वे अब एक ऐसे आदर्श नेता के रूप में उभर रहे हैं, जो न केवल आर्थिक दृष्टि से सक्षम है, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रहित के मुद्दों पर भी स्पष्ट दृष्टिकोण रखता है।


अजय सिंह की राष्ट्रवादी सोच किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में उन्होंने तुर्की के खिलाफ खुलकर विरोध जताते हुए एक बड़ी व्यावसायिक डील को रद्द कर दिया। तुर्की की पाकिस्तान-समर्थक नीतियों के विरोध में उन्होंने IMAAS कंपनी से करोड़ों रुपये की डील खत्म कर दी, जिससे उन्हें लगभग 5 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। अजय सिंह का कहना है, "राष्ट्र प्रथम, राष्ट्र सर्वोपरि" — यही उनका मूलमंत्र है। "खेलेगा बिहार, तो खिलेगा बिहार" जैसे नारों के साथ वे न केवल युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।


बड़हरा क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में अजय सिंह की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ रही है। उनकी जमीनी पहुंच, युवाओं और ग्रामीण जनता के साथ प्रत्यक्ष संवाद और सामाजिक कार्यों में भागीदारी उन्हें आम जनता का चहेता बना रही है। वे केवल राजनीति नहीं कर रहे, बल्कि सेवा और विचारधारा के माध्यम से नेतृत्व की एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं।“खेलेगा बिहार, तो खिलेगा बिहार”संकल्प के साथ ही “राष्ट्र प्रथम, राष्ट्र सर्वोपरि” के विचारों से प्रेरित नजर आ रहे अजय सिंह अपने समाज कार्य और उद्योग जगत में अपनी अलग छवि स्थापित कर रहे है। इस आयोजन ने न सिर्फ युवाओं में उत्साह पैदा किया बल्कि अजय सिंह के नेतृत्व में सामाजिक और राष्ट्रवादी सोच को और मजबूती दी।

news image