ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

Home / bihar / bhojpur-news / महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हमले के खिलाफ समाजसेवी अजय सिंह ने भोजपुर...

महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हमले के खिलाफ समाजसेवी अजय सिंह ने भोजपुर में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग

समाजसेवी अजय सिंह ने महाराष्ट्र में मनसे और शिवसेना द्वारा हिंदी भाषियों पर हो रहे हमलों के विरोध में भोजपुर के बड़हरा थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने हिंदी भाषियों की सुरक्षा की मांग करते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की अपील की।

09-Jul-2025 09:12 PM

By First Bihar

BHOJPUR: महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हो रहे हमलों के खिलाफ कई जगहों पर जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान लोग उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के पोस्टर और पुतला फूंक रहे हैं। वही हिन्दी भाषियों पर हो रहे हमले के खिलाफ समाजसेवी अजय सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है और राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर कार्रवाई करने की मांग की है। 


महाराष्ट्र में मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) और शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदी भाषी लोगों पर लगातार हो रहे हमलों व मारपीट की घटनाओं के विरोध में आज समाजसेवी अजय सिंह, ग्राम – बखोरापुर, जिला – भोजपुर (बिहार) ने बड़हरा थाना में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।


इस अवसर पर उनके साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। राम प्रताप सिंह, टिंकू सिंह, विद्याभूषण सिंह, दीपक सिंह, यशवंत सिंह, नीरज सिंह, प्रिंस सिंह, अमरेश सिंह, राहुल सिंह, धीरज सिंह, सोनू सिंह, सुशील सिंह, मनोज सिंह एवं अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान अजय सिंह ने कहा कि “हिंदी बोलना कोई अपराध नहीं है। महाराष्ट्र में बार-बार हिंदी भाषियों को निशाना बनाया जा रहा है जो भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ है। हम यह अन्याय नहीं सहेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।”


अजय सिंह ने प्रशासन से मांग की कि महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। स्थानीय लोगों ने उनके इस साहसिक कदम की प्रशंसा की और प्रशासन से अनुरोध किया कि वह इस गंभीर मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल संज्ञान ले।