पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
25-Aug-2025 05:15 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: भोजपुर जिले के बिहिया नगर स्थित मेला रोड में एक निजी अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला की मौत हो गयी। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान गुसाये परिजनों ने शव के साथ बिहिया तियर पथ को घंटों जामकर आवागमन को बाधित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
बताया जाता है प्रसव के लिए महिला निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां झोला छाप डॉक्टर ने परिजन को बिना बताये ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान महिला ने एक बच्ची की जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला के शरीर से ब्लड निकलना बन्द नहीं हो रहा था। जब परिजनों ने डॉक्टर से पूछताछ की तब मरीज को रेफर कर दिया गया। महिला को आरा पहुंची भी नहीं थी कि बीच रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान नारायण साह की पत्नी डिम्पल देवी के रूप में हुई है। जो बिहिया मेला रोड की रहने वाली थी। मरीज की मौत से गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
वही डॉक्टर अपने क्लिनिक में ताला बंद कर मौके से फरार हो गया। रोड जाम कर हंगामा कर रहे लोगों और परिजनों ने क्लिनिक को सील करने और डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी इस तरह की कई घटनाएं घट चुकी है। झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में लोगों की जाने जा रही है। आज प्रसव कराने आई महिला की भी जान चली गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटो हंगामा मचाया जिसकी वजह से आवागमन बुरी तरह बाधित हो गया।
हंगामे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नंद किशोर प्रसाद एवं थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और आवागमन बहाल हो सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहिया एवं शाहपुर क्षेत्र में दर्जनों अबैध क्लिनिक बिना किसी रोक टोक के चलाये जा रहे है।बताया जाता बिहिया शाहपुर प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र में भी झोला छाप डॉक्टरों का क्लिनिक खूब चल रहा है। झोला छाप डॉक्टर क्लिनिक खोल कर लोगों का ईलाज भी कर रहे हैं।
जानकारी नहीं रहने के बावजूद ये लोग मरीज का ऑपरेशन भी बिना परिजन को बताये कर देते हैं, जिससे जान पर खतरा बना रहता है। आज की घटना में यही हुआ। प्रसव कराने आई महिला का ऑपरेशन बिना परिजनों के परमिशन के ही कर दिया गया। जिसके चलते महिला की मौत हो गयी। लोग ऐसे धरती के भगवान पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे झोला छाप डॉक्टर की वजह से सही डॉक्टरों की बदनामी हो रही है।





