ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / bihar / भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, दिया यह रिएक्शन

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, दिया यह रिएक्शन

08-Mar-2021 01:38 PM

PATNA : कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन जारी है.  आज बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरनी पटना के मेडिपार्ट अस्पताल में कोरोना का टीका लेने पहुंचे. मेडिपार्ट अस्पताल में मंत्री अशोक चौधरी ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया. 

 इस दौरान उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. लोग आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनें. उन्होंने कहा कि  यह एक सुखद अनुभूति है कि विश्व स्तर पर कोरोना से लड़ाई में हम किसी से कम नहीं हैं.

अशोक चौधरी ने कहा कि  अपने देश में बने इस वैक्सीन को लेकर उन्हें हर्ष हो रहा है तथा केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा जिस मज़बूती से कोरोना के ख़िलाफ़ आम जनमानस के लिए कार्य किया गया है वह निश्चय ही नीतीश कुमार के स्वस्थ्य और समृद्ध बिहार के लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम है।.

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस घातक बीमारी से निपटने हेतु अतुलनीय योगदान एवं अपनी जिम्मेदारियों को निभाने वाले सभी साइंटिस्ट,डॉक्टर्स,नर्सिंग स्टॉफ का उत्कृष्ट योगदान सराहनीय है.