बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
11-Jul-2022 02:27 PM
Desk : बिहार और उत्तर प्रदेश में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। इस खबर के बाद लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दावा किया है कि बिहार और यूपी में अभी बारिश नहीं होगी। विभाग की मानें तो लोगों को उमस भरी गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। NCR समेत पूरे उत्तर भारत में फिलहाल बारिश की उम्मीद कम है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर भारत में कभी-कभी हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में अभी तापमान गर्म रहेगा।
दरअसल, बिहार में पिछले दिनों बारिश हुई थी, लेकिन मानसून ज्यादा दिन तक सक्रीय नहीं रह पाया। लगातार लोगों को तीखी धुप और गर्मी बेहाल कर रही है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दावा कर दिया है कि बिहार और यूपी में अभी बारिश नहीं होगी। गर्मी की मार खेल रहे लोगों की परेशानियां अभी खत्म नहीं होगी।
आपको बता दें कि बिहार के 30 जिलों में सामान्य से 20 फीसदी से भी कम बारिश हुई है। पांच जिलों की हालत और भी बदतर है। यहां 64 फीसदी तक कम बारिश हुई है। कृषि विभाग के छह जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक जमुई, कैमूर और रोहतास जिले में अब तक रोपनी शुरू नहीं हुई है। उत्तर बिहार की अपेक्षा दक्षिण बिहार में सूखे के हालात बनते दिख रहे हैं।