मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Jan-2020 12:00 PM
DELHI: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान शरजील ने कई राज उगले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि शरजील इमाम कट्टरपंथी है और वो भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहता है.
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक शरजील इमाम अत्यधिक कट्टरपंथी है और उसका मानना है कि भारत को एक इस्लामिक राज्य होना चाहिए. पूछताछ में शरजील इमाम ने ये कबूल कर लिया है कि देशविरोधी भाषण देने वाला वीडियो उसी का है. शरजील ने माना है कि उसके अलग-अलग भाषणों के वीडियो में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस इस्लामिक यूथ फेडरेशन और PFI के साथ शरजील इमाम के कनेक्शन की जांच कर रही है. पूछताछ में शरजील ने ये भी कहा है कि उसे गिरफ्तार होने पर कोई पछतावा नहीं है. दिल्ली पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है. शरजील के सभी वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा गया है साथ ही उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है.