ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / भारत बंद के कारण कई परीक्षाएं रद्द, 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षा...

भारत बंद के कारण कई परीक्षाएं रद्द, 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 15 को होगी

08-Dec-2020 09:27 AM

PATNA: भारत बंद के कारण बिहार में होने वाली कई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. इसको लेकर अब नई तारीख की घोषणा कर दी गई है. डीएलएड प्रथम सत्र की परीक्षा आज होने वाली थी, लेकिन भारत बंद की वजह से 15 दिसंबर को होगी. इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी डीएम और डीईओ को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है.

पटना विवि की परीक्षा भी स्थगित

पटना विश्वविद्यालय में 8 और 9 दिसंबर PG सेमेस्टर 2, सेमेस्टर 4 के सामान्य, वोकेशनल व सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सेज के साथ B.Ed, B.Lib, M.Lib की परीक्षाएं होने वाली थी, लेकिन भारत बंद के कारण आज परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. अब 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षा 18 दिसंबर और 9 दिसंबर को होने वाली परीक्षा 22 दिसंबर को होगी. 

सेंटर वही रहेगा

भले ही परीक्षा स्थगित हो गई है. लेकिन जब अगले तिथि को परीक्षा होगी को समय और सेंटर वही होगा. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. पटना विवि प्रशासन ने 8 दिसंबर को निर्धारित L.L.B. की प्रवेश परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा अब उसी शेड्यूल और केंद्रों पर 9 दिसंबर को होगी.