खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Dec-2020 08:29 AM
PATNA: किसानों के नाम पर भारत बंद बुलाया गया था, लेकिन इस दौरान बिहार में कई जगहों पर राजनीतिक दलों के समर्थकोंं की गुंडागर्दी देखने को मिली. हद तो तब हो गई जब एक बीमार बच्ची को हॉस्पिटल तक जाने नहीं दिया. जिससे बीमार बच्ची की इलाज के अभाव में मौत हो गई. यह घटना समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहे के पास की है.
डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल किया था रेफर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटोरी थाने के हवासपुर निवासी सिकंदर मांझी की डेढ़ साल की बेटी सनाया की अचानक तबीयत खराब हो गई. उससे परिजन आनन-फानन में उसे पटोरी अनुमंडल हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया.
हाथ जोड़ने के बाद भी नहीं दिया रास्ता
परिजन बच्ची को लेकर एक बोलेरो से हॉस्पिटल से लेकर जा रहे थे. लेकिन बंद समर्थकों ने रोक दिया. परिजनों ने हाथ जोड़कर आग्रह और विनती की,लेकिन बंद के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बोलेरो को जाने नहीं दिया. परिजनों ने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई फिर भी कोई मदद नहीं मिली. जिससे इलाज के अभाव में बच्ची की मौत हो गई.
बच सकती थी बच्ची की जान
बच्ची के परिजनों ने कहा कि अगर रोका नहीं जाता और बच्ची का हॉस्पिटल में इलाज होता तो बच्ची की जान बच सकती थी. लेकिन नेताओं ने रास्ता रोक दिया. बेबस परिजन मासूम का शव लेकर घर पहुंचे. इसके बारे में पुलिस और प्रशासन ने हाथ खड़ा कर लिया और कहा कि इस तरह की कोई घटना की जानकारी नहीं है.