ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / भारत बंद: जहानाबाद-सुपौल में रोकी ट्रेन, आरा में किया तोड़फोड़... कई जगहों पर...

भारत बंद: जहानाबाद-सुपौल में रोकी ट्रेन, आरा में किया तोड़फोड़... कई जगहों पर दूल्हा-दुल्हन जाम में फंसे

08-Dec-2020 11:11 AM

PATNA: भारत बंद के दौरान बिहार के कई जगहों पर बंद समर्थक सड़क पर उतरे हैं. सुपौल और जहानाबाद में बंद समर्थकों ने ट्रेन को रोक दिया है. वहीं, आरा में बंद समर्थकों ने कार में तोड़फोड़ कर दिया. पटना मे भी बंद समर्थकों ने कई जगहों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इसमें आरजेडी और जाप कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर सड़क को जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. 


news image


जहानाबाद में पलामू एक्सप्रेस को रोका

जहानाबाद में बंद समर्थकों ने पलामू एक्सप्रेस को रोक दिया. इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थे.


news image


सुपौल में ट्रेन रोकी, सड़क किया जाम

कृषि कानून के सुपौल में महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए. राजद, वाम दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह लगभग 8 बजे ही लोहिया नगर रेलवे ढाला को जाम कर ट्रेन परिचालन और एनएच 327 पर सड़क परिवहन को बंद कर दिया. बाद में सहरसा -राघोपुर 05516 डाउन ट्रेन को भी लोहियानगर रेलवे ढाला के पास रोक दिया गया. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


news image


सीवान में सड़क जाम

सीवान में भारत बंद के दौरान राजद के कई विधायक और भाकपा माले के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर सड़क को किया जाम. केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है. 


news image


आरा में कार में तोड़फोड़

आरा में बंद समर्थकों ने कई जगहों पर सड़क को जाम कर दिया है. इस दौरान बंद समर्थकों ने एक कार में तोड़फोड़ कर दिया. 


नालंदा-वैशाली में दूल्हा जाम में फंसे

बंद के दौरान शादी कर घर लौट रहे दूल्हे में भी जाम में फंस गए हैं. नालंदा और वैशाली में बारातियों और दूल्हे की कार फंस गई है. जिसके कारण दूल्हा और दुल्हन परेशान है.


नालंदा में श्रमजीवी को रोका

कृषि कानून के विरोध में आज कई संगठनों के द्वारा भारत बंद का आहवाहन किया गया है. इस बंद की गूंज नालंदा जिले में भी देखने को मिला. सुबह से ही कड़ाके की ठंड से बेपरवाह राजद,जन अधिकार पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही एनएच 20 पर उतरकर कृषि बिल के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. नेताओं ने टायर जलाकर अपना विरोध प्रकट किया. इस भारत बंद का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को राजद कार्यकर्ताओं ने पावापुरी हाल्ट पर रोकने की कोशिश की. ज्यादा कोहरा होने के कारण ट्रैक पर खड़े राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम के ट्रेन चालक देख नहीं पाया जिसके कारण जिस जगह पर खड़े होकर विरोध करते थे वहां पर ट्रेन नही रुकी,जिसके कारण  राजद कार्यकर्ताओं को रेल की पटरी से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी. गनीमत यह रही कि किसी को कुछ नहीं हुआ.


शेखपुरा में बाजार को कराया बंद

शेखपुरा में भी भारत बंद को लेकर व्यापक असर देखने को मिला.सुबह से ही महागठबंधन के नेता सड़कों पर उतर कर सड़क जाम कर भारत बंद को सफल बनाये जाने में लगे है. वही, सीपीआई,भाकपा,माले और राजद के कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है.


समस्तीपुर में सड़क जाम

किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को आहूत भारत बंद का समस्तीपुर में खासा असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही घने कोहरे के बीच तमाम विपक्षी पार्टियां सड़क पर उतरकर जगह जगह यातायात को बंद कर दिया है. बंद में वामपंथी संगठनों के साथ ही आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी,जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल है. ताजपुर में एनएच 28 पर सड़क जाम भाकपा माले के नेताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.