सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
29-Apr-2025 11:22 AM
By FIRST BIHAR
Vande Bharat Express: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर एक बार फिर से पथराव हुआ है। पथराव की इस घटना में कोच का शीशा टूट गया हालांकि पथराव की इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, घटना कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर और खरीक रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। उपद्रवियों ने ट्रैन की बोगी E-1 को निशाना बनाया है। पथराव की घटना में बोगी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत की बात रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है।
इस घटना के बाद यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी टीटीई को दी। जिसके बाद टीटीई ने घटना की जानकारी बिहपुर स्टेशन के आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही बिहपुर आरपीएफ एक्शन में आई और छानबीन शुरू कर दी। बिहपुर आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।