ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

BHAGALPUR TRAIN ACCIDENT: सबौर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय महिला की गिरकर मौत, पति घायल

भागलपुर के सबौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गए। पैर फिसलने से रुणा कुमारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति नीरो यादव घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

27-Nov-2025 04:02 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: भागलपुर के सबौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पति-पत्नी ट्रेन की चपेट में आ गये। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


मृतका की पहचान कालूचक विसपुरिया खरीक निवासी 50 वर्षीया रुणा कुमारी और घायल पति की पहचान नीरो यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीरपैंती जाने के लिए दोनों पति-पत्नी घर से सबौर स्टेशन पहुंचे थे जहां पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने की दोनों कोशिश कर रहे थे, तभी पैर फिसलने से रुणा कुमारी ट्रेन के नीचे गिर गईं मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 


सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल पति नीरो यादव को संभाला। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।