ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / bhagalpur-news / PM MODI IN BIHAR : आज बिहार आ रहे हैं नरेंद्र मोदी, विधानसभा...

PM MODI IN BIHAR : आज बिहार आ रहे हैं नरेंद्र मोदी, विधानसभा चुनाव से बड़ी सौगात देंगे PM मोदी

PM MODI IN BIHAR : आज भागलपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 1.25 में उनका आगमन होगा ...

24-Feb-2025 08:29 AM

By First Bihar

PM MODI IN BIHAR : दिल्ली चुनाव में शानदार जीत के बाद बीजेपी की नजर अब बिहार विधानसभा चुनाव पर है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बिहार के भागलपुर में कार्यक्रम तय है। वैसे तो यह सरकारी कार्यक्रम है लेकिन इसका संदेश दूर तक जाएगा। पीएम आज भागलपुर हवाई अड्डा मैदान से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। 


जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली से सीधे देवघर आएंगे। देवघर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का विशेष विमान लैंड करेगा, उसके बाद वह वहां से भागलपुर के लिए रवाना होंगे। मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:00 बजे के आसपास भागलपुर पहुंचेंगे। जहां से वह किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इससे करोड़ों किसानों को सीधे लाभ होगा। 


मालूम हो कि, नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 करोड़ 80 लाख किसानों के लिए राशि जारी करेंगे। इससे बिहार के 76 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। देश भर के किसानो के खाते में 22 हजार करोड़ की राशि ट्रांसफर होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अन्य कई मंत्री और सांसद-विधायक भी मौजूद रहेंगे। 


इधर, पीएम के आगमन को लेकर आज भागलपुर में ट्रैफिक रूट में काफी बदलाव हुए हैं। सभास्थल तक पहुंचने के लिए कम से कम एक किलोमीटर सफर करना होगा। तिलकामांझी चौक से हवाई अड्डा तक नो ट्रैफिक जोन होगा। बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।  नवगछिया की ओर से आने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आम लोग हाउसिंग बोर्ड परिसर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बगल में वाहन पार्क कर सकेंगे।