ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: बिहार के रेलवे स्टेशन पर बॉयफ्रेंड ने सरेआम भर दी लड़की...

Bihar News: बिहार के रेलवे स्टेशन पर बॉयफ्रेंड ने सरेआम भर दी लड़की की मांग, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

20-Apr-2025 03:13 PM

By First Bihar

Bihar News: भागलपुर के रेलवे स्टेशन पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। यहां रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सरेआम मांग भर दी। ऐसा होते ही लड़की की मां और उसका चचेरा भाई वहां पहुंच गए और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। यह मामला भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर का है।


प्रेमिका कोमल यादव अपने प्रेमी सूरज से तब से प्रेम करती थी जब वह इंटर में थी। तकरीबन 6 वर्षों से दोनों में अटूट प्यार था। आज जब कोमल अपनी मां और चचेरे भाई के साथ शादी समारोह में साहिबगंज जा रही थी, उसी क्रम में कोमल का प्रेमी सूरज उसका पीछा करते हुए उसी ट्रेन से भागलपुर पहुंच गया और भागलपुर स्टेशन पर उसे ट्रेन से उतार कर सरेआम लड़की की मांग भर दी।


इस घटना के बाद लड़की की मां और उसका चचेरा भाई आग बबूला हो गए और हाई वोल्टेज जमा शुरू हो गया। घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस पहुंची, ट्रैफिक पुलिस ने डायल 112 की टीम को बुलाया। जब तक 112 की टीम आती तब तक उन दोनों प्रेमी जोड़ी को पुलिस सिविर में बंद रखा गया। कुछ देर बाद 112 की टीम पूछताछ के लिए दोनों को कोतवाली थाना ले गई।


बता दें कि 20 वर्षीय कोमल बीए पार्ट वन में बरियारपुर में पढ़ाई कर रही है, कोमल को सूरज से इंटर  में ही कोचिंग में पढ़ाई करते हुए आंखें चार हुई और तब से दोनों एक दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों बरियारपुर के ही रहने वाले हैं। इस घटना को देखकर प्रेमिका कोमल की मां की तबीयत बिगड़ गई है।