Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज
15-Feb-2026 08:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के भागलपुर में जमीन से जुड़े एक गंभीर मामले में जगदीशपुर अंचल के सीओ सतीश कुमार के खिलाफ सीजीएम कोर्ट में नालसी मुकदमा दायर किया गया है। आरोप है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तथा सब जज, भागलपुर के आदेश की अवहेलना करते हुए विवादित जमीन का म्यूटेशन विपक्षियों के नाम कर दिया।
यह मामला मानिक सरकार घाट रोड निवासी तपन विश्वास द्वारा दायर किया गया है। उन्होंने भागलपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आलय बनर्जी के माध्यम से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) की अदालत में याचिका दाखिल की है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय और सब जज, भागलपुर द्वारा पारित आदेश के बावजूद करीब 87 कट्ठा की कीमती जमीन का म्यूटेशन कर विपक्षियों के नाम रसीद जारी कर दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह कार्रवाई कथित रूप से विपक्षियों के साथ मिलीभगत कर की गई।
मामले में सीओ सतीश कुमार के साथ नूतन मिश्रा समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले की सुनवाई सीजीएम कोर्ट में होगी। आरोपों को लेकर प्रशासनिक और कानूनी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।