ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन

गोपाल खेमका हत्याकांड: हत्या रुकेगी नहीं, पुलिस थेथर हो गई है, नीतीश के बड़बोले विधायक का विवादित बयान

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर बयान देते हुए हत्या को आम बात बताया। कहा कि अपराध कभी नहीं रुकेगा, पुलिस थेथर हो गई है। साथ ही उन्होंने CM नीतीश के 10 साल की सरकार की तारीफ की, लेकिन मौजूदा पुलिस व्यवस्था पर हमला बोला

Bihar

08-Jul-2025 10:24 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या और बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने इसे लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हत्या तो आम बात है। यह कभी नहीं रुकेगा होते रहेगा। भाई-भाई का हत्या कर दे रहा है।


उन्होंने कहा कि पुलिस तो अपना काम कर ही रही है। कानून अपना काम कर रहा है। सरकार क्या कर लेगी नीतीश कुमार कहां कहां जाएंगे? इसी बयान में गोपाल मंडल पलट गए। कहने लगे कि पुलिस महकमे में लचर व्यवस्था है। 10 साल तक मुख्यमंत्री जी ने बिहार को अच्छे से चलाया। इसके बाद पुलिस का मनोबल बढ़ता गया। वह तो थेथर होता ही है..हम सरकार के विरुद्ध नहीं बोलते हैं..व्यवस्था के विरुद्ध बोलते हैं..


गोपाल मंडल ने आगे कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे बात करेंगे। विपक्ष इस पर क्या बोलेगा? 2005 के पहले जो कोहराम मचा है.. वैसा तो नहीं हुआ है। कितने आईएएस पलायन हो गए। आईएएस की पत्नी को पकड़ कर ले जाता था.. सामूहिक बलात्कार किया जाता था.. पटना से व्यवसायी लोग पलायन होना चाहते थे..


बता दें कि बिहार के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या 4 जुलाई 2025 की रात 11:30 बजे की गयी थी। वारदात को अंजाम गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर दी गयी थी। कार में बैठे खेमका की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी को खंगाला तब कपड़े और बाइक की पहचान के बाद शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर साजिशकर्ता अशोक साव को अरेस्ट किया गया। 


बताया जाता है कि अशोक साव ने बेऊर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अजय वर्मा को गोपाल खेमका के मर्डर के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। अजय वर्मा ने यह काम अपने गुर्गों को सौंप दिया। पटना सिटी के रहने वाले शूटर उमेश यादव को 3.5 लाख रुपये देकर गोपाल खेमका की हत्या करवाई गयी। जब पुलिस ने उमेश यादव को दबोचा तब उसने पुलिस को बताया कि सिटी का ही हथियार सप्लायर विकास उर्फ राजा है जिससे उसने हथियार खरीदा था। राजा खुद हथियार बनाता और उसे बेचा करता था। उसने यह भी बताया कि 24 जून को दिल्ली से लौटने के बाद वह बेऊर जेल जाकर अजय वर्मा से मिला था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ही मुख्य साजिशकर्ता अशोक साव को धर दबोचा। उसके बाद शूटर उमेश यादव को हथियार उपलब्ध कराने वाला 29 वर्षीय विकास उर्फ राजा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।