सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
26-Apr-2025 10:15 AM
By KHUSHBOO GUPTA
BPSC Teacher News: भागलपुर के मध्य विद्यालय दोगच्छी में शिक्षक सर्वेंद्र कुमार ने जमकर उत्पात मचाया। बीपीएससी टीचर ने प्राचार्य के साथ गाली-गलौज की और स्कूली बच्चों को पीटा। इतना ही नहीं उसने जनप्रतिनिधियों पर पत्थर भी फेंके। जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी और उसे हिरासत में लिया गया। शिक्षक पर कई बच्चों की पिटाई का आरोप है और उसका आगरा में इलाज चल रहा है। प्रधानाध्यापक ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, मध्य विद्यालय दोगच्छी में पदस्थापित बीपीएससी टीआरई-1 के शिक्षक सर्वेंद्र कुमार ने शुक्रवार को स्कूल में जमकर उत्पात मचाया। प्राचार्य के साथ गाली-गलौज करने लगा। स्कूली बच्चों को बेरहमी से पीट दिया। जनप्रतिनिधियों पर भी पत्थर फेंके। सर्वेंद्र उत्तर प्रदेश के ऐटा का रहने वाला है और दोनों पैर से दिव्यांग है। उसे नियंत्रित करने के लिए स्कूल प्रधान को पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बुलाना पड़ा। शिक्षक ने जैसे ही बाहरी लोगों को देखा पत्थरबाजी करने लगा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर उसे अपने कब्जे में लिया।
बताया जा रहा है कि शिक्षक ने बीते बुधवार को कई बच्चों की स्कूल में बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसकी शिकायत लेकर अभिभावक स्कूल प्रधान के पास पहुंचे थे। स्कूल प्रधान ने शिक्षक को समझाने के लिया बुलाया। जैसे ही वह प्रधान के कक्ष में पहुंचा, जोर जोर से गाली गलौज करने लगा। शिक्षक का यह बर्ताव देख सभी दंग रह गए। वहां मौजूद लोग उसे शांत करने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था। वह एक ही बात की रट लगाए हुए था कि मुझे इस विद्यालय से स्थानांतरण कर दिया जाए। जबतक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रहेंगे, तबतक हम विद्यालय नहीं जाएंगे।
विवाद बढ़ता देख उत्तरी से जिला परिषद सदस्य धनंजय मंडल पहुंचे। उन्होंने जब शिक्षक को समझाने की कोशिश की तो उनपर ईट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। वहीं प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षक की मां ने बताया कि आगरा में सर्वेंद्र कुमार का इलाज चल रहा है। वह दवाई नहीं खाता है यहां से भाग जाता है। अभिभावक की ओर शिक्षक के खिलाफ कई बार लिखित शिकायत भी की गई है। शिक्षक को लाख समझाने की कोशिश की गई जब वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।