पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
23-Jun-2025 02:07 PM
By Ajit Kumar
Bihar News: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर बाईपास के समीप की है। मृतकों की पहचान प्रमोद यादव की 13 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी सुग्रीव यादव की 12 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी शामिल हैं।
दरअसल, दोनों बच्ची गांव के पास स्थित तालाब के किनारे बकरी चराने गई थी। इस दौरान बकरी तालाब के किनारे गई, जिसके बाद निशा ने बकरी को बचाने के लिए तलाब के किनारे गई। इसी क्रम में निशा का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। वहीं, निशा को डूबते देख सोनाली ने आनन-फानन में उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन तालाब गहरा होने की वजह से दोनों डूब गए।
इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकरी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और दोनों बच्चों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्तपताल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नाथनगर प्रखंड राजस्व कर्मचारी बिशेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और कहा की मृतक बच्चों के परिजनों को आपदा प्रबन्धन द्वारा चार चार लाख रुपया दिया जायेगा।