ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: “चाहे कुछ भी हो जाए, साथ जिएंगे साथ मरेंगे” प्रेम विवाह...

Bihar News: “चाहे कुछ भी हो जाए, साथ जिएंगे साथ मरेंगे” प्रेम विवाह के बाद भागलपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: भागलपुर में फिर दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेम विवाह बना परिवार की इज्जत का सवाल, युवती का ऐलान “चाहे कुछ भी हो जाए, हम रहेंगे इनके ही साथ”.

24-Apr-2025 03:08 PM

By First Bihar

Bihar News: भागलपुर में आज एक बार फिर से प्रेम और पारिवारिक मान्यताओं के बीच टकराव का नज़ारा देखने को मिला. घटना भागलपुर व्यवहार न्यायालय गेट के पास की है, जहाँ एक नवविवाहित जोड़ा कोमल और महेश अपनी शादी के बाद पहली बार खुलेआम दिखाई दिए, अब तक वे परिजनों की नजरों से बचकर रह रहे थे. दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज की थी.


इस दौरान जैसे ही कोमल के परिवार वालों की नज़र इन पर पड़ी, पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया. कोमल के परिजनों ने इस शादी को नामंज़ूर बताते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया है. जबकि कोमल ने भी बिना डरे बेधड़क ऐलान कर दिया है कि अब वह अपने पति महेश के साथ ही ज़िंदगी बिताएगी, फिर चाहे अंजाम कुछ भी हो जाए।


इस मामले में कोमल का साफ़ कहना है कि “हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे”.  बताते चलें कि पिछले कुछ महीनों में भागलपुर में इस तरह के कई हाई वोल्टेज ड्रामे देखने को मिले हैं. जहाँ युवा प्रेम विवाह करते हैं और परिजन सामाजिक मर्यादा और इज्जत की दुहाई देकर विरोध में उतर आते हैं.


अभी कुछ दिनों पहले की ही बात है जब भागलपुर स्टेशन पर एक युवक ने लड़की की माँ और भाई के सामने ही उसे ट्रेन से उतारा और प्लेटफार्म पर सैकड़ों लोगों के सामने उसकी मांग भर दी. पहले तो लड़की ने इस लड़के को पहचानने से इनकार कर दिया और फिर कबूला कि वह इसे कुछ महीनों से जानती है. जिसके बाद फिर पता चला कि दोनों एकदूजे को कई वर्षों से जानते हैं और आपस में प्रेम करते हैं. बाद में लड़की ने हिम्मत जुटाते हुए कहा कि वह अब घर नहीं जाएगी और इसी लड़के के साथ जीवन व्यतीत करेगी.


रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह, भागलपुर