बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
18-Jul-2025 10:26 AM
By First Bihar
Bihar News: भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर है, जहां धान रोपनी के लिए गईं दो महिलाएं रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं हैं। हत्या की आशंका को लेकर परिजनों ने NH-80 को जाम कर दिया है। पुलिस ने गेरुआ नदी में डूबने की आशंका जताई है और महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र के साधोपुर कुशहा बहियार में हुई है। शाहपुर गांव निवासी बीरबल मंडल की पत्नी पिंकी देवी (35) और कुलकुलिया गांव निवासी अशोक मंडल की पत्नी रेखा देवी (32) नौ अन्य महिला मजदूरों के साथ प्रदीप यादव के खेत में धान रोपनी के लिए गई थीं। देर रात तक दोनों के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। गुरुवार सुबह 5:30 बजे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शाहपुर शिवमंदिर के समीप NH-80 को बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया।
परिजनों ने घोघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और मांग की कि जब तक दोनों महिलाएं जीवित या मृत बरामद नहीं होतीं, जाम नहीं हटेगा। जाम और हाट के कारण NH-80 पर भीषण जाम लग गया। घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार, रसलपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, एसआई नवीन सिंह, पूर्व जीप सदस्य राजकुमार मंडल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और रात 8:15 बजे जाम हटवाया।
रोपनी में शामिल एक अन्य महिला ने बताया कि खेत मालिक ने सभी को गेरुआ नदी पार करवाया, जिसमें तेज बहाव था। सात महिलाएं नदी पार कर गईं, लेकिन पिंकी और रेखा के बारे में पूछने पर खेत मालिक ने कहा कि वे पहले ही निकल गई हैं। घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में गेरुआ नदी में डूबने की आशंका है। पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है।
रिपोर्टर: अजीत कुमार, भागलपुर