ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप

Home / bihar / bhagalpur-news / संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के लालपुर भादेव गांव में 27 वर्षीय सुभाष कुमार राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत में शराब के नशे में पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

28-Mar-2026 02:07 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला कहलगांव थाना क्षेत्र के लालपुर भादेव गांव का है, जहां युवक को शराब के नशे में खेत में पड़ा पाया गया और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक की पहचान सुभाष कुमार राम (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लालपुर भादेव गांव के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, सुभाष करीब दो महीने बाद अपने घर लौटे थे। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही वे खेत में नशे की हालत में गिर पड़े।


घटना की जानकारी तब सामने आई जब गांव के एक बच्चे ने सुभाष को खेत में पड़े देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो सुभाष बदहवास हालत में जमीन पर पड़े थे और उनके शरीर से शराब की तेज गंध आ रही थी। उनकी हालत बेहद गंभीर लग रही थी, जिससे परिवार के लोग घबरा गए।


परिजनों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। देर रात करीब 1:30 बजे इलाज के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


मृतक के साले ने बताया कि उसकी बहन की शादी साल 2019 में सुभाष कुमार राम के साथ हुई थी। हालांकि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी बहन ससुराल छोड़कर मायके लौट आई थी। साले का आरोप है कि उसकी बहन को ससुराल में सम्मान नहीं मिला, जिसके कारण वह वहां नहीं रह सकी।


सुभाष की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और हर कोई इस दुखद घटना पर संवेदना जता रहा है।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत सिर्फ शराब के अत्यधिक सेवन से हुई या इसके पीछे कोई और कारण भी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।