ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: हत्या और लूट कांड के 3 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, हथियार और...

Bihar News: हत्या और लूट कांड के 3 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूट की रकम बरामद

Bihar News: भागलपुर में पुलिस ने मुंगेर हत्याकांड और सबौर लूटकांड के तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दो कट्टा, एक बिंडौलिया, दस कारतूस और 40 हजार रुपये हुए बरामद। आगे की जांच जारी।

11-Jul-2025 09:18 AM

By First Bihar

Bihar News: भागलपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने मुंगेर हत्याकांड और सबौर लूटकांड के तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो कट्टा, एक बिंडौलिया, दस कारतूस और 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में एक अपराधी ने बेखौफ अंदाज में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।


भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंगेर के मिर्जापुर बरदह हत्याकांड और सबौर में 6 जुलाई को फाइनेंस कर्मी से 5 लाख रुपये की लूट में शामिल अपराधी गोलाहू गांव में छिपे हैं। थानाध्यक्ष सफदर अली के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर सीटी यादव, लालजी यादव और सन्नी यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके बासे से दो कट्टा, एक बिंडौलिया और दस कारतूस बरामद हुए।


पूछताछ में लालजी यादव ने बेखौफ अंदाज में कहा, "मेरा काम ही अपराध करना है, चूक हो गई, वरना पहली गोली हम चलाते।" इस जवाब से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। लालजी की निशानदेही पर सीटी यादव के घर से 40 हजार रुपये भी बरामद किए गए। तीनों पर लोदीपुर में व्यापारी से 75 हजार रुपये की लूट का भी संदेह है। लालजी और सन्नी मुंगेर हत्याकांड में वांछित थे और इनके खिलाफ हत्या, लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है और साथ ही लोदीपुर लूटकांड की जांच भी तेज कर दी गई है।


रिपोर्टर: अजित कुमार, भागलपुर