सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
06-Mar-2025 09:23 AM
By First Bihar
Bihar News : बिहार के भागलपुर से एक हैरत भरी खबर आ रही है जहाँ रविवार रात को सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार बाईक चोर को पकड़ने निकले थे। इधर तब तक चोरों ने उनके फ्लैट को ही निशाना बना लिया।
खबर के अनुसार कन्हैया कुमार का फ्लैट रानी तालाब के पास स्थित है। जहाँ वो अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। हालांकि चोरी की घटना के समय फ्लैट में कोई नहीं था। FIR के मुताबिक सब इंस्पेक्टर साहब रविवार रात पेट्रोलिंग पर थे और जब थकान महसूस हुई तो वापस फ्लैट पर जाकर आराम करने का सोचा।
वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल और 35 राउंड गोलियां अलमारी में लॉक कर दी। कुछ ही पल बीते थे और उन्हें बाईक चोरी की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद वह जल्दबाजी में घर से निकले और अपनी पिस्टल ले जाना भूल गए। वापस लौटे तो उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था।
कन्हैया कुमार के अनुसार जांच करने पर पता चला कि उनकी अलमारी से उनका सर्विस पिस्टल, 35 राउंड गोलियां, सरकार दिया द्वारा गया लैपटॉप, एक निजी लैपटॉप, आभूषण जिनमें सोने का चेन, अंगूठी, चांदी के भी कुछ आभूषण, 5000₹ और पत्नी के सर्टिफिकेट्स गायब थे।
इस बारे में भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द सरकारी पिस्टल एवं अन्य सामानों की बरामदगी की जा सके। वहीं सब इंस्पेक्टर की लापरवाही के कारण उन पर भी विभागीय कार्यवाई की जाएगी।