ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

Bihar News: बिहार में फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने कहा "हत्या हुई है"

Bihar News: भागलपुर के अलीगंज में 33 साल के अमन मल्लिक का शव फंदे पर लटका मिला। चार बच्चों की मां अंशु देवी के साथ रहता था युवक। भाई सागर ने हत्या का आरोप लगाया है..

09-Nov-2025 11:54 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में मुंगेर के बरियारपुर परिया गांव निवासी 33 साल के अमन कुमार मल्लिक उर्फ बादल मल्लिक का शव बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज में फंदे से लटका मिला है। कहा जा रहा कि वह 2 साल से एक शादीशुदा महिला अंशु देवी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक अंशु चार बच्चों की मां भी है। यह महिला अमन के दोस्त की बहन थी, जिसके साथ रहने वह भागलपुर आ गया और यहीं रहने लगा।


परिजनों को शनिवार को जानकारी मिली है। जिसके बाद अमन के भाई सागर मल्लिक ने साफ़-साफ़ कहा है कि उनके भाई की हत्या की गई है। उनका कहना है कि अंशु देवी ने ही गला घोंटकर शव को फंदे पर लटकाया है। अमन के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान भी हैं। इन दिनों अंशु अमन पर पैसे और सामान लाने का दबाव डाल रही थी। इसी कारण झगड़े और बढ़ गए थे। सागर ने बताया कि अमन ने फोन पर इस बारे में बात की थी।


शुक्रवार शाम को अमन बरियारपुर से भागलपुर लौटा। फिर उसने मां नीलम देवी और भाई सागर से फोन पर बात की। सब कुछ सामान्य ही था। इसके बाद देर रात अंशु का कॉल आया कि अमन ने फांसी लगा ली है। परिजन पहुंचे तो शव पर चोट के निशान दिखे। बबरगंज थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का मुआयना किया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।


डीएसपी सिटी 2 राकेश कुमार का कहना है कि आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच चल रही है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलते ही FIR दर्ज होगी। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से सब साफ हो जाएगा। अंशु देवी से भी पूछताछ की जा रही है।