BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है, यह आज भागलपुर के सुल्तानगंज में देखने को मिला। जहां नगर परिषद कार्यालय में घुसकर तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण को गोलियों ने भून डाला, जिससे उनकी मौत हो गयी। वही नगर परिषद के सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू को भी गोली मार दी। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर के मायागंज स्थित JLNMCH रेफर किया गया है। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है, कि कैसे अपराधी ऑफिस में घुसकर इस तरह की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दे रहा है। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि कैसे गमछा से चेहरा ढककर तीन अपराधी आता है, एक के हाथ में झोला रहता है जिसमें से वो पिस्टल निकालता है और बाकि दो अपराधियों के हाथ में पहले से पिस्टल रहता है।
थैले से पिस्टल निकालकर एक अपराधी सामने गोली चलाता है जिसके बाद वहां बैठे लोग भागकर अपनी-अपनी जान बचाते हैं, वही कार्यपालक पदाधिकारी अकेले इन तीनों से भिड़ जाते हैं, लेकिन तभी उन्हें गोलियों से भून दिया जाता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है। बिहार में दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। विपक्ष को बैठे बिठाये सत्ता पक्ष को घेरने का मौका मिल गया है। हालांकि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार बिहार में हो रही आपराधिक वारदातों को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगातार हमला बोल रहे हैं।
सुल्तानगंज की घटना के बाद एक बार फिर उन्होंने सम्राट सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखकर बिहार के सम्राट सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने यह लिखा कि.. 𝐁𝐢𝐠 𝐁𝐫𝐞𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠:- भागलपुर में सरकारी अधिकारी की कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में “मारब सिक्सर की 𝟔 गोली छाती में”….गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही 𝐂𝐌 है। बीजेपी सरकार में हत्या होना अब मंगलराज की श्रेणी में आता है। #Bihar #Crime
भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या: टेंडर विवाद के दौरान गोलीबारी, CCTV फुटेज आया सामने।#Bhagalpur #BiharNews #CrimeNews #CCTV #BreakingNews @yadavtejashwi @RJDforIndia pic.twitter.com/2Fk9SrvElb
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) April 28, 2026