Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
24-Oct-2025 09:28 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर कोतवाली थानाक्षेत्र के स्टेशन चौक पर एक महिला के पर्स से जेवरात और नकदी चोरी होने की घटना सामने आई है। बरारी सब्जी मंडी चौक निवासी आशुतोष मिश्रा अपनी पत्नी रीना मिश्रा के साथ ट्रेन में सवार होने के लिए भागलपुर स्टेशन चौक ऑटो से पहुंचे थे। स्टेशन चौक पर रीना मिश्रा सेब और अन्य फल खरीद रही थीं, जबकि उनके पति टिकट कटाने के लिए रेलवे स्टेशन के काउंटर पर गए।
इस दौरान किसी अज्ञात चोर ने महिला के पर्स को काट दिया। पर्स में रखे सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी और 1,800 रुपये नकद चोरी हो गए। पर्स की चेन खोलते समय रीना मिश्रा को पर्स के कट जाने और अंदर की वस्तुएँ गायब होने का पता चला। हालांकि, उनका मोबाइल चोरी से बच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रीना ने तुरंत अपने पति को फोन किया और स्टेशन चौक पर मौजूद पुलिस गश्ती टीम को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जांच करते हुए शक के आधार पर फल विक्रेता समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें एक घंटे के भीतर छोड़ दिया गया।
इसके बाद थाने में पति-पत्नी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कारणों और शिकायत में विवाद की संभावना के चलते पुलिस ने आवेदन में पर्स खो जाने का मामला दर्ज कर लिया और जेवरात तथा नकदी की चोरी का उल्लेख नहीं किया गया। इस घटना के बाद आशुतोष और रीना मिश्रा निराश होकर अपने घर लौट गए। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सार्वजनिक स्थानों पर अपने कीमती सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी है।