पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान
24-Feb-2026 10:19 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि 15 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
भागलपुर के बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब पौने 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एनएच-31 पर दयालपुर और बगरी रेलवे ब्रिज के बीच यात्रियों से भरी एक बस, मैजिक टेंपो और एक मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, बगरी के समीप एक ईंट भट्ठा से लगभग 15 मजदूर पिकअप वैन में झंडापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बिहपुर की तरफ से तेज गति से आती बस ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इसी बीच मिनी ट्रक भी टकरा गया। टेंपो में सवार लोग सड़क पर इधर-उधर गिर पड़े।
घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और खून बिखर गया। झंडापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं।
गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच, मायागंज रेफर किया गया। घायलों में कटिहार और खगड़िया जिले के कई लोग भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग घायल लोगों की मदद करने लगे और पुलिस ने रास्ते से जाम हटाकर आवागमन सुचारू किया। यह हादसा उस स्थान पर हुआ जहां अक्सर भारी वाहन गुजरते हैं, और टक्कर के बाद का मंजर काफी भयावह था। लोग सिर से खून बहते हुए और दर्द में कराहते दिखाई दिए, जबकि टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।