BHAGALPUR: भागलपुर में काली पूजा महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद जनप्रतिनिधियों की भूमिका और सार्वजनिक आयोजनों में अश्लीलता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो बिशनपुर जीछो गांव का बताया जा रहा है, जहां मंच पर एक महिला डांसर अश्लील गानों पर डांस करती नजर आ रही है। खास बात यह है कि इसी मंच पर सबौर प्रखंड प्रमुख अभय कुमार भी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के बिशनपुर जीछो गांव में काली पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला डांसर आपत्तिजनक गानों पर डांस करती दिखाई दे रही है। वहीं, सबौर प्रखंड प्रमुख अभय कुमार मंच पर कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में डांसर उनके काफी करीब आकर डांस करती दिख रही है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और धार्मिक आयोजनों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मर्यादा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम को लेकर संबंधित पक्षों का बयान सामने आना भी जरूरी है।
रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह, भागलपुर
भागलपुर -सबौर प्रमुख अभय कुमार के बिशनपुर जीछो काली पूजा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर अश्लीलता का आरोप, वीडियो वायरल। #KaliPuja #AbhayKumar #Sabour #Bhagalpur #ViralVideo #BiharNews #FirstBiharJharkhand https://t.co/26xiecpuyc
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 11, 2026