सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद JDU विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, थाने पहुंचा मामला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला सरकारी स्कूल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हेडमास्टर सस्पेंड, 2 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
05-Mar-2026 02:48 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: होली के मौके पर ससुराल आए तीन युवकों पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। इस हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा निवासी गुलशन कुमार (20), पिता सदानंद मंडल और नीरज कुमार (24), पिता अनिल मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान अजेश कुमार, पिता विजय कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
मृतक गुलशन कुमार के भाई मिथलेश मंडल ने बताया कि होली के मौके पर उसका भाई अपने दो दोस्तों और पत्नी के साथ इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मोरकहिया स्थित ससुराल आया था। पत्नी को ससुराल छोड़ने के बाद तीनों युवक अपने मौसिया ससुराल बोरवा गए थे।वहां से बुधवार शाम करीब चार बजे वे निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। रातभर खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे कलबलिया धार के पास सड़क किनारे दोनों युवकों का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।