ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: फुआ को बचाने के लिए नदी में कूदे 3 भतीजों की डूबने से मौत

भागलपुर के धोधा घाट पर गंगा स्नान के दौरान फुआ को बचाने के लिए नदी में कूदे तीन भतीजों की डूबने से मौत हो गई। महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि तीनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

11-Mar-2026 03:56 PM

By First Bihar

BHAGALPUR:भागलपुर से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां गंगा स्नान के दौरान फुआ को बचाने के दौरान 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना भागलपुर के धोधा घाट की है। फुआ के बचाने गये तीनों भतीजों की मौत से घर में मातम का माहौल है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक महिला गंगा नदी में स्नान करने के लिए गयी। उसके साथ भाई के तीन बेटे भी गंगा स्नान करने के लिए गया हुआ है। फुआ जब स्नान कर रही थी, तभी वह गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी। तभी पास में नहा रहे तीनों भतीजों की नजर पानी में डूब रही फुआ पर जैसे ही गई, तीनों अपनी फुआ की जान बचाने के लिए एक-एक कर नदी में कूद पड़े। 


बुआ को बचाने के चक्कर में तीनों भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि फुआ को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें पास के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां महिला खतरे से बाहर है, वही तीनों भतीजे की मौत हो गयी है। तीनों युवकों की पहचान नया टोला ओलपुरा निवासी नंदलाल साह के 26 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, शालीग्राम साह के 24 वर्षीय पुत्र सनी कुमार और 26 वर्षीय बॉबी कुमार के रूप में हुई है। 


तीनों युवकों की मौत फुआ की जान बचाने के दौरान हो गयी। गंगा की तेज धारा के कारण तीनों युवक गहरे पानी में समा गये और डूबने से तीनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शव को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ घर के तीन सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।