MADHUBANI:मधुबनी के रहने वाले कृष्ण भूषण जिनकी ऑफिस में घुसकर तीन बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। उनकी हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बड़े भाई ने इस घटना को लेकर सरकार से सवाल किया है कि जब बिहार में पदाधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा? उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
दरअसल भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को दिनदहाड़े ऑफिस के चेम्बर में घुसकर तीन अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण को गोलियों से भून डाला था, जिससे उनकी मौत हो गयी। वही सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू को भी गोली मार दी। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ गया है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने सम्राट सरकार को घेरने का काम किया है।
इस घटना को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर भड़क गये। ट्वीट कर कहने लगे कि 𝐁𝐢𝐠 𝐁𝐫𝐞𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠:- भागलपुर में सरकारी अधिकारी की कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में “मारब सिक्सर की 𝟔 गोली छाती में”….गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही 𝐂𝐌 है। बीजेपी सरकार में हत्या होना अब मंगलराज की श्रेणी में आता है। #Bihar #Crime
मृतक मधुबनी के गदियानी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामचंद्र साह के पुत्र थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पत्नी-बच्चे, बड़े भाई सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने रोते हुए कहा कि सुनियोजित साजिश के तहत मेरे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की गयी है। यह सुरक्षा में लापरवाही है। वही इस घटना को मृतक के भाई ने सुनियोजित साजिश बताया है और कार्रवाई की मांग की है।
अजय ने आगे कहा कि जब पदाधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा? मृतक के बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए उन्होंने कहा कि वह मेरा दिल का टुकड़ा था, हम उसके बड़े भाई हैं। जिसकी आज दिनदहाड़े ऑफिस के चेम्बर में घुसकर तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना सुरक्षा में बरती गई लापरवाही को दर्शाती है। इस घटना की खबर परिजनों को मृतक कृष्ण भूषण के ड्राइवर ने दी जिसके बाद घर में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक के भाई ने सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग दोहराई है। मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने रोते हुए कहा कि सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत मेरे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की गयी है। यह सुरक्षा में बड़ी लापरवाही है। जब पदाधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा? मृतक के बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए उन्होंने कहा कि वह मेरा दिल का टुकड़ा था, हम उसके बड़े भाई हैं।