ब्रेकिंग न्यूज़

RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान!

Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड

बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भवानीपुर थाना में तैनात रसोइया ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाने से मैगजीन और 35 राउंड कारतूस चोरी कर लिए। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार...

12-Mar-2026 12:37 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नवगछिया अनुमंडल के भवानीपुर थाना में तैनात रसोइया ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाने से कारतूस और मैगजीन चोरी कर ली। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लापरवाही सामने आने पर संबंधित हवलदार को निलंबित कर दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, भवानीपुर थाना में कार्यरत रसोइया राजन कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों में भवानीपुर चकरामी निवासी राजन कुमार, नारायणपुर के दिवाकर यादव और नगरपारा के गंभीर कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों के पास से चोरी की गई दो मैगजीन, 35 राउंड गोली और करीब 16 ग्राम स्मैक भी बरामद की है।


जानकारी के मुताबिक, भवानीपुर थाना में पदस्थापित हवलदार दिलीप कुमार कुछ दिनों के लिए अवकाश पर गए हुए थे। इसी दौरान थाने में काम करने वाले रसोइया राजन कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हवलदार के बैग से दो मैगजीन और 35 राउंड गोली चोरी कर ली।


7 मार्च को जब हवलदार दिलीप कुमार छुट्टी से लौटकर थाने पहुंचे और अपने बैग की जांच की, तो उन्हें कारतूस और मैगजीन गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। हवलदार ने बताया कि उनके बैग में ताला लगा हुआ था, लेकिन उसकी चाबी उन्होंने बैग के नीचे ही रख दी थी। इसी वजह से आरोपितों को बैग खोलने में आसानी हो गई।


इस मामले में हवलदार दिलीप कुमार के बयान के आधार पर थाने में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और कई लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पूरी घटना का खुलासा हो गया और पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया।


पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की गई दोनों मैगजीन और 35 राउंड गोली बरामद कर ली है। साथ ही उनके पास से 16 ग्राम स्मैक भी मिली है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में हवलदार दिलीप कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाने से हथियार और कारतूस की चोरी बेहद गंभीर मामला है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


फिलहाल पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि चोरी की गई गोली और मैगजीन का इस्तेमाल कहीं किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में तो नहीं किया जाना था। मामले की जांच जारी है।