ब्रेकिंग न्यूज़

SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य

भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया गांव में महाशिवरात्रि मेले के दौरान डांसर के साथ स्टेज पर देसी कट्टा लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही

बिहार न्यूज

21-Feb-2026 04:54 PM

By First Bihar

BHAGALPUR:भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तिपुर बैरिया पंचायत के बैरिया गांव में शिवरात्रि के मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ स्टेज पर हथियार लहराते एक युवक का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान में जुटी है। 


भागलपुर जिले  के नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तिपुर बैरिया पंचायत के बैरिया गांव से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां मेला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर डांसर के साथ हाथ में हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डांसर स्टेज पर डांस कर रही है वही हाथ में देसी कट्टा लहराकर युवक डांस करने पहुंच जाता हैं तभी आयोजक पहुंचकर युवक को हथियार छीनकर मंच से उतरने का प्रयास करता है नीचे मौजूद लोग तालियां बजाते और कार्यक्रम का आनंद उठाते दिखाई दे रहे हैं। 


नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर बैरिया गांव में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इस दौरान गांव के ही साहब मंडल का पुत्र भोला कुमार मंडल देसी कट्टा लेकर मंच पर पहुंच गया और डांस करने लगा। तभी मेले के आयोजको द्वारा युवक को वहां से हटाया गया । बताया जाता है कि युवक का पूर्व से मोटरसाइकिल चोरी और छिनतई करने का आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 


 इस तरह खुलेआम मंच पर हथियार का प्रदर्शन कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। फिलहाल पुलिस कार्यक्रम आयोजकों और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कार्यक्रम की प्रशासनिक अनुमति ली गई थी या नहीं और हथियार किसका था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस हथियार चमकाने वाले युवक को कब तक अरेस्ट कर पाती है। 

भागलपुर से अजित की रिपोर्ट