पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
11-Oct-2020 09:24 AM
BHAGALPUR: प्रेमी पिस्टल लेकर नाबालिग प्रेमिका घर पहुंचा और वह उससे साथ में ले जाने की कोशिश करने लगा. प्रेमी ने प्रेमिका के सिर पर पिस्टल सटा दिया और कहा कि चलो शादी करने नहीं तो गोली मार देंगे. यह मामला भागलपुर के इशाकचक पासी टोला की है.
युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
प्रेमिका के घर जाने के बाद प्रेमी उसके साथ जबरन शादी करने की जिद करने लगा, लेकिन प्रेमिका के घरवालों ने इनकार कर दिया. जिसके बाद उसके प्रेमिका के सिर पर पिस्टल सटाकर घर से ले जाने की कोशिश करने लगा. यही नहीं उसने विरोध करने पर प्रेमिका के परिजनों को गोली मारने की धमकी दी. आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
लड़की के पिता ने दर्ज कराया केस
प्रेमिका के पिता ने आरोपी प्रेमी साहिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है. आरोपी वारसलीगंज में रहता है. पुलिस ने उससे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार साहिल का कहना है कि वह लड़की से प्यार करता है. लड़की भी उसे चाहती है. लड़की ने मेरे पिता के मोबाइल पर फोन किया और मुझसे कहा कि घर में उसके साथ माता-पिता मारपीट करते हैं. तुमसे शादी नहीं करने देंगे. इसके बाद ही वह अपनी प्रेमिका को ले जाने के लिए उसके घर पहुंचा था. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है.