अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Dec-2020 11:54 AM
BHAGALPUR: दहेज नहीं मिलने से नाराज पति ने वीडियो कॉल किया और पत्नी को तलाक दे दिया. तीन साल पहले ही शादी हुई थी. यह मामला कहलगांव के एनटीपीसी थाना क्षेत्र का है.
दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी नवंबर 2017 में मोईन अंसारी के साथ हुई थी. शादी के बाद बेटी के पति, ससुर सास दहेज की मांग करने लगे. जबकि मैंने दहेज में 1 एक लाख रुपए के अलावे सोने और चांदी के जेवरात भी दिया था. बेटी को प्रताड़ित करने लगे. बेटी को प्रताड़ित करने लगे तो वह लेकर गांव आ गई. जिसके बाद उसके पति ने वीडियो कॉल कर कहा कि वह तलाक दे रहा है.
पुलिस ने नहीं लिया शिकायत
पीड़िता की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी को लेकर थाना गई और शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं किया. जिसके बाद वह डीआईजी के पास गुहार लगाने पहुंची. महिला के आवेदन पर डीआईजी सुजीत कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आशीष भारती से इसकी जांच और कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.