ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / बिहार: हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद, 2 कोरोना मरीजों की हुई मौत

बिहार: हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद, 2 कोरोना मरीजों की हुई मौत

06-Sep-2020 07:53 AM

BHAGALPUR: जेएलएनएमसीएच हॉस्पिटल में अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई जिससे दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक पीरपैंती का 20 साल का युवक अजीत दास और लालूचक की 50 साल की महिला रेणु देवी शामिल हैं. 

पहले भी हो चुकी है मौत

बताया जा रहा है कि इस हॉस्पिटल में लापरवाही का आलम यह है कि ऑक्सीजन सप्लाई के कारण यहां पर मरीजों की मौत हो रही है. बताया जा रहा है कि अजीत दास की मौत एक मिनट के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने पर हुई, जबकि रेणु देवी की मौत शाम पांच बजे ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से हो गई. यहीं इससे पहले इसी हॉस्पिटल में बूढ़ानाथ की एक महिला और एक बैंककर्मी की भी मौत ऑक्सीजन सप्लाई और जेनरेटर बंद होने से हुई थी. 

दोनों मरीजों को सांस लेने में थी परेशानी

अजीत के परिजनों ने बताया कि गंभीर अवस्था में सुबह चार बजे आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उसे सीने में तेज दर्द और सांस लेने में बहुत परेशानी होने हो रही थी. उन्हें कोरोना के अलावा हार्ट की भी समस्या थी. वही, महिला मरीज को सात अगस्त को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि जब ऑक्सीजन सप्लाई बंद हुआ तो डॉक्टर ने नर्स को बाहर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने के लिए बोला. जब तक अजीत की मौत हो चुकी थी. ऑक्सीजन आपूर्ति बंद होने की जानकारी हेल्थ मैनेजर से मांगी है.