25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
09-Jan-2025 05:21 PM
By HARERAM DAS
begusarai crime news: सोशल मीडिया पर बेगूसराय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक नहीं बल्कि दो कट्टा लहराते नजर आ रहा है। वह गांव की महिला को कट्टा दिखाकर डराने धमकाने की कोशिश कर रहा है। महिलाओं ने जब विरोध किया तो युवक ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। ऐसा लगता है कि इस शख्स को पुलिस का डर नहीं है। यही कारण है कि वो दिनदहाड़े महिलाओं पर हथियार चमकाते नजर आ रहा है।
मामला बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव का है। दोनों हाथ में कट्टा लहराने वाले युवक की पहचान वार्ड 17 निवासी तूफानी सिंह का बेटा शुभम के लिए रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुफ्फसिल थाने में उसके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। लोगों में दहशत फैलाने के मकसद से उसने ऐसा किया।
महिलाओं को कट्टा दिखाकर डराने धमकाने की कोशिश की गयी। महिलाओं के साथ इस शख्स ने गाली गलौज भी की। इसके साथ एक और साथी वीडियो में दिख रहा है जो बाइक चला रहा है। महिलाओं को धमकाने के बाद वह अपने साथी की बाइक पर बैठकर हथियार लहराते मौके से गाली देते हुए नौ दो ग्यारह हो गया। लेकिन किसी ने उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में छानबीन शुरू कर दी गयी है। आरोपी शुभम के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान कर ली गयी है। इलाके में अपना रौब दिखाने और दहशत फैलाने के मकसद से उसने ऐसी हरकत गांव की महिलाओं के साथ की है।
बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म, बेगूसराय में दोनों हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम लोगों को धमका रहे बदमाश का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव का है मामला. मुफस्सिल थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज.@BegusaraiPolice @bihar_police… pic.twitter.com/tfBYeSUYTc
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 9, 2025