25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
13-Jan-2025 09:50 AM
By HARERAM DAS
BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट के मामले निकलकर सामने नहीं आते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां सोए अवस्था में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पूर्वारी टोल के वार्ड -5 की है।
वहीं, मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान सनहा पूर्वारी टोल वार्ड -5 के रहने वाले 75 वर्षीय सुरेश महतो के रूप में की गई है। यह सनहा पूर्वारी टोल, वार्ड -5 के पूर्व वार्ड सदस्य निशा देवी की ससुर था। इस घटना के संबंध में मृतक की बहू ने बताई कि बीती रात सभी लोग खाना-पीना खाकर अपने रूम में सो रहे थे, मेरे ससुर सुरेश महतो भी अपने रूम में सोने के लिए चले गए थे। जब सभी लोग सो गए तो तभी अपराधियों ने सोए अवस्था में खिड़की से सुरेश महतो को गोली मार दिया।
ऐसे में गोली की आवाज सुनकर हम लोग उनके रुम तरफ झांक कर देखा तो पाया की हमारे ससुर खून से लथपथ पड़े हुए थे और अपराधी मौके से फरार था। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय लाया जा रहा रहा। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि जमीनी विवाद में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
इधर, परिजनों का यह भी कहना है कि गांव के ही रहने वाले दबंग व्यक्ति के साथ कई वर्षों से चार कट्ठा जमीन को लेकर कोर्ट में टाइटल चल रहा है। जिसके कारण से उन लोगों के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।