25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
09-Jan-2025 01:03 PM
By First Bihar
bihar news: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं सड़क हादसे में लोगों कि जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय कल कर सामने आ रहा है। जहां मां का दाह संस्कार कर लौट रहे बेटे कि सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मां का दाह संस्कार कर लौट रहे बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं हादसे में छोटे बेटे, बहनोई समेत अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पूरी घटना बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र के जय मंगलागढ़ मोड़ के पास की है।
मृतक की पहचान एजनी परोरा के रहने वाले कौशल कुमार सिंह उर्फ मनोज कुमार के रूप में हुई है। वहीं मृतक के छोटे भाई किशोर कुमार सिंह के साथ मृतक के बहनोई गौतम कुमार,राम प्रवेश यादव एवं भवेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक के छोटे भाई किशोर कुमार सिंह आर्मी के जवान हैं।
परिजनों ने बताया कि सभी लोग मृतक कौशल कुमार सिंह के मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिमरिया गए थे। मां का दाह संस्कार कर सभी लोग सिमरिया से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और जयमंगला गढ़ के पास एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कौशल कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के छोटे भाई सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए पास के ही निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।