पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क
10-Jul-2025 07:34 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: बेगूसराय के मुंगरीगंज स्थित अस्पताल में एक महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीन बच्चों में दो बेटियों और एक बेटा शामिल है। हरदिया गांव निवासी भीम साह की पत्नी ज्योति कुमारी को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर कृष्ण कुमार और उनकी टीम ने जटिल ऑपरेशन कर तीनों बच्चों को सुरक्षित जन्म दिलाया।
शुरुआत में एक नवजात की स्थिति नाजुक थी, लेकिन समय पर इलाज से अब वह भी स्वस्थ है। फिलहाल मां और तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित और शिशु रोग विशेषज्ञों की निगरानी में हैं। परिजनों और डॉक्टरों का कहना है कि यह घटना न केवल एक दुर्लभ चिकित्सा केस है, बल्कि अद्भुत भी है।
अस्पताल में आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में इस अनोखी घटना को जानने और नवजातों को देखने पहुंच रहे हैं। डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि यह मामला जटिल था और तत्काल ऑपरेशन जरूरी था। मेडिकल टीम की तत्परता और विशेषज्ञता के कारण तीनों बच्चों की सफलतापूर्वक डिलीवरी हो सकी।
यह ऑपरेशन बेगूसराय में चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बता दें कि बेगूसराय का यह अस्पताल नवजात शिशुओं की देखभाल और गहन चिकित्सा सेवाओं में विशेषज्ञता रखता है। इस तरह के मामलों से यह साफ होता है कि बेगूसराय जैसे जिलों में भी अब गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।