Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
10-Apr-2025 03:11 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: बेगूसराय में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां रात के अंधेरे में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की शादी गांव के लोगों ने करा दी। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़का और लड़की के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दरअसल, यह कहानी बेगूसराय के लाखों थाना क्षेत्र के पतला टोल लखनपुर से शुरू होती है। जहां हरे राम साह की बेटी अर्पणा कुमारी तीन वर्ष पूर्व अमित कुमार पासवान नामक युवक से प्रेम करती थी। अर्पणा कुमारी साह समाज से थी तो वहीं अमित कुमार पासवान समाज से था और अंतरजातीय होने की वजह से परिजनों ने दोनों के प्यार को सफल नहीं होने दिया गया। परिवार वालों ने लड़की की शादी कहीं और करा दी।
इस बीच इन दोनों का प्यार और परवान चढ़ता रहा तथा दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिलते रहे और बात करते रहे। इस दौरान अर्पणा कुमारी को एक बेटा भी हुआ। परिवार के भरण पोषण के लिए अपर्णा का पति चंदन साह मजदूरी करने दूसरे प्रदेश चला गया। अर्पणा कुमारी का प्रेमी अमित कुमार भी बेगूसराय के एक होटल में मजदूरी का काम करता है और छुप कर दोनों मिलते रहे।
बीती रात मेला घूमने के लिए दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल पर संपर्क किया और मेले में मिलने की बात पक्की हो गई। लेकिन वहां पर लोगों ने दोनों को मिलते हुए देख लिया और फिर ले जाकर दोनों को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया और दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी।
वहीं दोनों के परिजन सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा प्रेमी प्रेमिका के साथ मारपीट भी की गई। बाद में दोनों के परिजनों ने जब अलग-अलग प्रेमी प्रेमिका से पूछताछ की तो दोनों ने एक दूसरे के साथ ही जीने मरने की बात कही। तब लड़की के सास की सहमति से एवं लड़के के मां पिता की सहमति से स्थानीय मुखिया के दरवाजे पर ही दोनों की शादी करवा दी गई।