सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
19-Apr-2025 07:21 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने सफाई कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कचरा ढोने का काम करता था। उसकी हत्या बोलेरो सवार बदमाशों ने गोली मारकर कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. सीसीटीवी फुटेज दिखाने को लेकर डॉक्टर से कहासुनी हो गयी थी।
घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर- 31 की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वार्ड- 38 के निवासी शिवन महतो के 35 वर्षीय पुत्र अजीत महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अजीत महतो कचरा ढोने का काम करता था। बताया जाता है कि डॉ. प्रभाकर ठाकुर के क्लिनिक के सामने से एक दिन पहले अजीत महतो का बाइक चोरी हो गया था। डॉक्टर प्रभाकर ठाकुर की क्लीनिक में वो सीसीटीवी फुटेज देखने पहुंचा था। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
तब अजीत महतो ने डॉक्टर से कहा कि सीसीटीवी फुटेज मुझे देखने दें..मेरी बाईक चोरी हो गयी है। लेकिन डॉक्टर ने साफ तौर पर सीसीटीवी दिखाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई तभी बोलेरो पर सवार बदमाशों ने गोली मारकर अजीत की हत्या कर दी। तीन गोली लगने से मौत हो गयी। परिजनों ने बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि अजीत महतो के जीजा को भी बंधक बनाया था। डॉक्टर के क्लीनिक पर सैकड़ों लोग आ पहुंचे। इस दौरान NH 31 पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मृतक के पिता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने को लेकर डॉक्टर के बीच कहासुनी हुई थी। डॉक्टर ने पुलिस को बुलाकर अजीत महतो के भाई भोला महतो को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर भोला महतो को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां कोर्ट से भोला महतो को जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद भोला महतो और उसके भाई क्लीनिक पर पहुंचकर सीसीटीवी दिखाने की बात कहने लगे तो डॉक्टर और अजीत महतो के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद बाइक सवार बदमाश पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान तीन गोली लगने से अजीत महतो की मौत हो गयी।